
9203679426 9827179426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
प्रेस क्लब में “हमर पहुना “ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर ने बताया की उनका इस सेवा में आने का कारण उनके स्कूल के नजदीक पुलिस अधीक्षक कार्यालय का होना है प्रतिदिन पुलिस को आते -जाते देखते थे,उनके मन में भी पुलिस बनने की फिर इच्छा जागृत हुई और लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर पुलिस की नौकरी में आए ।
आज बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम हमर पाहुना कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित हुए उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गंभीर अपराध में पैरवी करते हुए बिलासपुर पुलिस 22 आरोपियों को सजा दिलाया है,अपराध के माध्यम से अर्जित संपति 9.50करोड़ रुपये 7 अपराधियों से जप्त कर आपराधियों के आर्थिक कमर तोड़ने का कार्य किया है ।
पुलिस की आपराधियो की गिरफ़्तारी करना भर नहीं है ,बल्कि अपराधियों के अवैध कमाई पर भी कार्यवाही करना है ।
*** महिलाओं और बच्चों के ख़िलाफ़ अपराध रोकने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।नशे के ख़िलाफ़ लगातार अभियान चलाया जा रहा है ।
***वर्तमान में सायबर अपराध आज सबसे बड़ी चुनौती है,डिजिटल माध्यम से ठगी हो रही है इसके लिए सिर्फ कार्यवाही नहीं,जागरूकता भी जरूरी है,इसके लिए पुलिस “हमर संगवारी “समूह ग्रामीण थाना क्षेत्रों में बनाया गया है जिसके माध्यम से ग्रामीणों को सायबर ठगी से बचने सावधनियाँ और सुरक्षा उपाय बताया जाता है ।
***नशे के ख़िलाफ़ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है आधे से ज़्यादा अपराध नशे के कारण हो रहा है ।
***पुलिस अधीक्षक ने बताया की उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर,सिंगरौली में हुई,और रायपुर में एलएलबी की पढ़ाई पूरी किया ।पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम किया और अभी वर्तमान में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत है ।
उन्होंने ने बताया कि दुर्ग जिला में पदस्थापना के दौरान 16डकैती के केस का खुलासा किया इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई,तकनीकी संसाधनों और मजबूत सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए आरोपी तक पहुंचे ।
स्मार्ट पुलिस पर उन्होंने ने कहा कि आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं है बल्कि जनता का विश्वास ,मजबूत सूचना तंत्र ,पुलिसबल को मजबूत और बेहतर सुविधा मुहैया कराना भी आवश्यक है,पुलिस परिवार कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है,पुलिस अस्पताल,कैंटीन जैसी सुविधाएं शुरू हो गई है ।इसके अलावा विशेष कैमरा लगाने जायदा आपराधिक गतिविधियों क्षेत्रों का सर्वे कराया जा जा रहा है,उसके बाद कैमरा लगाने का कार्य शुरू होगा ।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने समाज और युवाओं के नाम विशेष संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। अपराधियों की सूचना देकर नागरिक अपने सामाजिक दायित्व का प्रभावी निर्वहन कर सकते हैं।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनमें अपार ऊर्जा, क्षमता और इच्छाशक्ति होती है। यदि इस शक्ति का उपयोग समाज सेवा, न्याय और कानून की रक्षा के लिए किया जाए तो एक सुरक्षित, सशक्त और बेहतर समाज का निर्माण संभव है।









