बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़

9203679426 9827179426
सस्ते में किराना सामान दिलाने का लालच देकर एक किराना व्यापारी से आरोपियों ने 15 लाख रुपए एडवांस लेकर फरार हो गए ,पीड़ित ने ठगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
सिविल लाइन पुलिस थाना में फणीन्द्र तिवारी पिता गौरीशंकर तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी माता चौरा सरकंडा थाना सरकंडा निवासी ने शिकायत दर्ज कराया है कि संतोष गुप्ता पिता सत्यनारायण गुप्ता, आजाद चौक मंगला निवासी सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है। आरोपी द्वारा उसका फैक्ट्री एजेंसी से डायरेक्ट संपर्क होने का झाँसा देकर व्यापार विहार से किराना सामान को बाजार से कम दर में उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया गया।
20 दिसंबर 2025 को संतोष गुप्ता को नगदी रकम 50हज़ार रुपये सामान खरीदने भुगतान किया तो उस समय कम दर सेबी सामान उपलब्ध कराया गया और जिससे विश्वास हो गया अधिक लाभ ,स्कीम का लालच देकर 15 लाख रुपये एडवांस के रूप रुपये ऑनलाईन ,नगद ले लिया ,कुछ समय तक वह सामान देता रहा ।
इसके बाद अपनी पत्नी का तबियत खराब होने के नाम पर 2 दिन बाद मोबाईल बंद कर 26 मार्च 2026 को अपने किराये के मकान आजाद चौक मंगला से घर खाली कर फरार हो गया। इसके बाद से मोबाईल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास करने पर भी मोबाईल बंद मिल रहा है ।
इस प्रकार व्यक्ति द्वारा मेरे साथ योजनाबद्ध तरीके से संतोष गुप्ता के द्वारा किश्तों में ऑन लाईन एवं नगदी रकम 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया है ।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।







