रात में टहलने निकले एक चाय दुकान लगाने वाले युवक को आरोपी पुरानी रंजिश के चलते उठाकर ले गए मारपीट कर युवक से 5 हज़ार नगदी रकम सहित दो मोबाइल फोन लूट लिया

बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 
चायठेला लगाने वाले एक युवक रात में टहलने निकला था,पूरानी रंजिश के चलते रास्ते में एक युवक ने अपने साथियों के साथ युवक को रोककर मारपीट कर मोटर साइकिल में बैठा कर सरकंडा स्थित खंडहर में ले गए और गाली -गलौज करते हुए गाड़ी के चैन स्पाकेट से जमकर मारपीट करते हुए आरोपीयों ने नक़दी रकम पाँच हजार रुपये ,दो मोबाइल फोन छीन लिया।युवक ने किसी तरह एक युवक लिफ्ट ले भाग कर जान बचाई।घटना की रिर्पोट पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा मिनीमाता नगर निवासी पीकेश उर्फ भोला रात्रे पिता अश्वनी रात्रे उम्र 21 वर्ष इनकम टेक्स आफिस के पास चाय दुकान लगाता है ।
5 जुलाई को रात में युवक  खाना खाने के बाद टहलने  में निकला हुआ था , पैदल टहलते हुए  नागदौने कालोनी के पास रात करीबन 11.30बजे बजे पहुंचा तो उसी समय घोडादाना स्कूल तालापारा के पास सोहेल  खान अपने साथियों के साथ खड़ा हुआ था ।
आरोपियों ने युवक देखते ही आदित्य बिडिकर के साथ उठते बैठते हो और उसका साथ देते हो बोलकर  गाली -गलौच  करते हुए मोटर सायकल के चैन स्पाकेट से मारपीट करने लगे ।
आरोपियों ने युवक से मारपीट करते हुए अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर अशोक नगर सरकंडा एक खंडहरनुमा मकान में ले गये ।
सोहेल ख़ान अपने साथीयों के साथ युवक से मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देते हुए दो मोबाईल रियलमी ,ओप्पो कंपनी करीबन 5 हज़ार रूपये नगदी रक़म छीन लिए ,आरोपियों के चंगुल से छूटकर लिफ्ट लेकर भागे युवक ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 115(2),3(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले