जिला न्यायलय में पेशी में आए आरोपी को सिगररेट देने की कोशिश करते रिश्तेदारों को मना करने पर आरक्षक से गाली गलौज,दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को न्यायलय के लाकअप में में ले जाते समय एक युवक द्वारा सिगरेट क पैकेट देने की कोशिश की गई ।इस दौरान पेशी में लाए आरक्षक ने युवक को पकड़ लिया इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने आरक्षक से गाली गलौज की जिसकी शिकायत आरक्षक ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने दो अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सिविल लाइन थाना में रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार बंजारा उम्र 33 वर्ष की ड्यूटी 4 जुलाई को जिला न्यायलय में एक मुलाजिम आशीष लारेंस को पेशी में लेकर आए थे पेशी के बाद न्यायालय के लॉकअप में ले जाने के दौरान गेट के पास एक युवक माचिस और सिगरेट देने की कोशिश कर रहा था जिससे आरक्षक सुनील कुमार ने पकड़ लिया इस दौरान वहाँ उपस्थित महिलाओं ने आरक्षक से गाली गलौज करने लगे ।
जिसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में आरक्षक ने दर्ज कराया है,पुलिस ने अज्ञात दो महिलाओं के खिलाफ धारा121(1),296,3(5)351 (3) के तहत मामला दर्ज ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले