सीपत के ग्राम उड़ाँगी में अवैध शराब प्रतिबंध लगाया गाँव के पंचायत ने,कोचियों ने उपसरपंच प्रतिनिधि,ग्रामीणों के साथ मारपीट की

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ाँगी में गांववासियों ने और महिला समूह ने मिलकर गांव में बिक रहे अवैध शराब की बिक्री और शराब बनाने पर प्रतिबंध लगाने एक बैठक आयोजित की गई ।जिसमें गांव के सरपंच,उपसरपंच और सभी पंच और ग्रामीणवसियों शामिल हुए और सभी की सहमति से गांव अवैध शराब बनाने और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की सहमति हुई ।इसी दौरान कुछ लोगों मोटर सायकल से देशी महुआ शराब लेकर जा रहे थे,जिनको गांववसियों ने गांव में शराब नहीं लेने आने की समझाइश दी गई जिससे मोटर सायकल सवारों ने ग्रामीणों पर गाली-गलौच करते हुए डंडा से मारपीट करने लगे ।मारपीट से कई ग्रामीण घायल हो गए ,घटना की रिपोर्ट सीपत पुलिस थाना में दर्ज कराया गया है ।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उडांगी का उपसरपंच प्रतिनिधि ने सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि 8 जुलाई  को पंचायत में अवैध शराब बनाने व बिक्री करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए बैठक रखा गया था जिसमें गांव के सभी पंच ,सरपंच एवं महिला समूह उपस्थित थे। सभी लोगो के द्वारा अवैध शराब बनाने व बिक्री करने के लिए एक राय से सहमत होकर ग्राम कोटवार के द्वारा धौराकोना में मुनादि कराया गया था ।
9 जुलाई रात करीब 8.00 बजे गांव के पंच विजय पाल ,रामकृष्ण यादव ,संतोष कुमार गोड सभी गांव के किराना दुकान के सामने में जाकर समझाइश दे रहे थे ।
उसी समय ग्राम बसहा  बलौदा के संतोष गेंदले, दीपक उर्फ बोनी, रामचंद गेंदले एवं उनके अन्य साथी धौरा- कोना से मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब ले जा रहे थे ।
गांव में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है इसलिए शराब लेने आने मना किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा से मारपीट किया । घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने आरोपीयों के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,3(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले