पीडब्ल्यूडी के कार्यो के धीमी गति से उपमुख्यमंत्री अरुण साव नाराज,अधिकारियों कार्यो में तेजी लाने के निर्देश

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426
बिलासपुर/रायपुर-अरपा प्रवाह न्यूज़ /शरद यादव 

राजधानी में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव प्रदेश के सड़क ,पुल निर्माण कार्यो की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई है,नवाँ रायपुर में बैठक लेते हुए प्रदेश में चल रहे निर्माणधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक निर्माण कार्यो की कार्यगति पर निगरानी रखें ।अधिकारियों को निर्देश ठेकेदारों का हो नियमित भुगतान सुनिश्चित करें ।

इसके अलावा ठेकेदारों से संवाद और समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने और एग्रीमेंट के आधार पर कार्यो में प्रगति नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों को ब्लेक -लिस्ट करने और एग्रीमेंट को टर्मिनेट करने के निर्देश दिए हैं ।
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अब पुराने ठर्रे को बदलने की नसीहत दी।
अधिकारियों की कार्यक्षमता फ़ील्ड पर दिखना चाहिए,प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्यो के लिए समय के हिसाब से नई कार्य प्रणाली और कार्य संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया ।
इसके अलावा आगामी सितम्बर-अक्तूबर के पहले सभी कार्यों के तैयारी कर नए कार्य आदेश जारी करें ,इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया को पूरी करने का को कहा,जिससे वर्षा ऋतु के मौसम के बाद तीव्रगति से कार्य प्रारंभ हो सके।
लोक निर्माण विभाग राज्य का ग्रोथ इंजन है-राज्य में सड़क,पुल -पुलिया,भवन निर्माण के साथ सभी तरह के अधोसरचना विकसित करने का कार्य विभाग पर होती है,जो एक महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है ।
इसके लिए पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिए ।

मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यो के समय पर बिल तैयार करने और उनका हर महीने भुगतान करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने ने कहा कि
सड़कों,पूल-पुलिया,स्कूल -कॉलेजों,ऑडिटोरियम,कार्यालयों,
आवासगृहों व अन्य भवनों के निर्माण निर्धारित समय में पूर्ण हो ।
ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों के साथ अनुबंध के अनुसार निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कराने को कहा और मुख्य अभियंतायों को भू-अर्जन के कार्यो में तेजी लाने,इससे संबंधित नियम-कानून के व्यापक और समग्र जानकारी के लिए राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यपालन अभियंताओं,अनुविभागीय अधिकारियों व उप-अभियंताओं की कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए ।
31अगस्त तक नए कार्य के प्राक्कलन भेजने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने दिए और मुखमंत्री,उपमुख्यमंत्री,मंत्रियों,विधायकों द्वारा अनशंसित कार्यो के साथ ही पूल-पुलिया ,पक्की सड़कों,जिले के हिसाब से प्राथमिकता तय करने के निर्देश दिए हैं ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले