
9203679426 9827179426
बिलासपुर/ अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सरकंडा नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रविवार की दरमियानी रात गार्ड के हाथ-पांव को कपड़े से बाँधकर और मुँह में कपड़ा ठूँसकर हत्या कर फ़रार हो गए ।घटना को अंजाम 4नाबालिगों ने दिया है जो कोरबा-रायगढ़ के जिसमें दो नाबालिग फरार है ।घटना की जानकारी सुबह हुई जब कमरे में गार्ड की लाश मिला जिसके बाद मृतक के परिजनों को कर्मचारियों ने सूचना दी ।पुलिस मामलें की जांच कर रही है,पुलिस जांच के बाद ही पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी ।
घटना के सबंध में मिली जानकारी अनुसार मृतक नरेंद्र खांडेकर उम्र 40वर्ष अरईबंद,तखतपुर का निवासी था ,जो सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड के पद पर पदस्थ था । रविवार की दरमियानी रात बाल सम्प्रेषण गृह के 4 नाबालिगों ने गार्ड नरेंद्र खांडेकर के दोनों हाथ-पैर को कपड़े से बाँधकर और मुँह में कपड़ा ठूँसकर हत्या कर दी ,मृतक की लाश कमरे में सुबह पाया गया जिससे हड़कंप मच गया ।घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी कोरबा,रायगढ़ के बताए जा रहे है,जिनमें से 2नाबालिग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए ।
घटना की जानकारी सुबह 8बजे बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों ने दिया जिस पर उनके साला संजय जांगड़े ने आरोप लगाया है की मृतक का अप्रेल माह में कमिश्नर कार्यालय में ट्रांसफर हो गया था अधिकारियों ने उसके बाद भी उसके रिलीव नहीं किए,मृतक को डर था की उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है उसके बाद अधिकारियों नें उसको रोका रखा । घटना के बाद सुबह पुलिस के आलाअधिकारीयों ने घटना स्थल का मुआयना किया है,पुलिस मामलें की जाँच कर रही है,पूरा मामला पुलिस जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा ।पुलिस घटना के बाद 2 फरार नाबालिग आरोपियों की तलाश कर रही है ।








