महेन्द्रा फाइनेंस कंपनी के गुर्गों की गुंडा-गर्दी बीच शहर में स्कॉर्पियों सीज करने के लिए दबंगई दिखाई गर्भवती महिला को नहीं बक्सा,महिला की ताबियत बिगड़ी तीन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

तीन दिन पूर्व की घटना है,शहर में कानून को ताक में रखकर फाइनेंस कंपनी के गुर्गे किसी भी की गाड़ी को रास्ते में सीज कर ले जाते हैं जबकि इसके लिए सबंधित को पहले से सूचना दिया जाता है,ऐसा ही एक मामला सामने आया है ना कानून का डर,ना किसी की मजबूरी दिखाई देती है और गाड़ी का एकात किश्त छुड़ जाए तो फाइनेंस कंपनी वाले ग्राहक की गाड़ी सीज करने पहुंच जाते हैं किस हालात में है,किस मजबूरी में है ये नहीं देखते है।

शहर के   महिंद्रा कंपनी के गुर्गे स्कॉर्पियो में जो महिंद्रा कंपनी से फाइनेंस है ,उसमें सवार होकर प्रिया ठाकुर पति अंकित सिंह उम्र वर्ष 28 गर्भवती महिला रूटीन चेकअप के लिए डाक्टर के पास जा रही थी तभी 11 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे नेहरू चौक मल्टी लेवल पार्किंग के पास अख्तर खान ,सिद्धार्थ अग्रवाल,निशांत गुप्ता तीनों ने गाड़ी को रोक लिया और किश्त जमा नहीं होने के कारण स्कार्पियों को रोक ले जाने की बात बोले तो महिला ने बताया कि गर्भवती हूँ हॉस्पिटल से वापस आने के बाद किश्त 1 घंटे बाद जमा करवा दूँगी ,किसी कारण से इस महीने का किश्त जमा नहीं हुआ उसके बाद भी फाइनेंस कंपनी के गुर्गे गाड़ी लेकर जाने की कोशिश करने लगे पीड़ित महिला ने निवेदन किया जब पीड़ित के पति ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो गाली -गलौज पर उतर आए और जान से मारने की धमकी देने लगे ।
इसी बीच पीड़ित महिला ने डायल-112 में पुलिस को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची तब भी आरोपी बत्तमीजी कर रहा था और पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ तब कहीं महिला को जाने दिया गया ।
पीड़ित महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस को बताया है कि आरोपी ने क्रेन से गाड़ी को ले जाने लगे जबकि पति अंकित सिंह,माँ सब गाड़ी में बैठे थे क्रेन के झटके से उसके पेट में दर्द होने लगा डाक्टर के पास पहुंचने में देर हो गई इसलिए चेकअप भी उस दिन नहीं हो पाया,क्रेन के झटके से पेट के बच्चे का गतिविधियां कम हो गई है अगर बच्चा को कुछ भी होता है तो उसकी जवाबदारी इन तीनों की होगी ।
पीड़ित महिला ने किश्त भी उसी दिन जमा करने की बात कही है,उसके बाद भी आरोपी एक से डेढ़ घंटे तक महिला के परिवार को को धमकाते रहे ।
सारे प्रशासनिक अधिकारियों का दफ्तर 100 मीटर भी दूर नहीं उसके बाद भी फाइनेंस कंपनी के गुर्गे को प्रशासन का डर नहीं था,लगातार पुलिस विभाग गुंडे-बदमाशों पर कार्यवाही कर रही है,ऐसे में फाइनेंस कंपनी के गुर्गों को पुलिस का डर नहीं,पुलिस प्रशासन को इन गुर्गों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए,पुलिस और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला पुलिस से बच नहीं सकता है ।पीड़ित महिला ने घटना की लिखित शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह और गृह मंत्री विजय शर्मा से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की माँग की है
पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी अख्तर ख़ान,सिद्धार्थ अग्रवाल,निशांत गुप्ता के ख़िलाफ़ धारा 126,296,3(5)351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले