क्रांति नगर के रिहायशी इलाका पूजा अपार्टमेंट में एक शिक्षक के घर से 13 तोला सोने के गहने 9 लाख रुपये के चोर ने मौका पाकर उड़ा दिए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

शहर के रिहायशी इलाका के पूजा अपार्टमेंट में दिनदहाड़े घर में घुसकर आलमारी से लाकर खोलकर अज्ञात चोर ने सोने के गहने करीब 13 तोला कीमत करीब 9  लाख रुपये को मौका पाकर उड़ा दिया । घटना की जानकारी तब पता चला जब पीड़ित शिक्षक की पत्नी ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे गहने को चाबी से लाकर खोलकर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभय अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 33 वर्ष ए-401 क्रांति नगर पूजा अपार्टमेंट निवासी शिक्षक हैं। उनके घर से अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे गहने को मौका अलमारी के लाकर को घर में रखे चाबी से खोलकर निकाल लिया,घटना की जानकारी शिक्षक को तब हुई जब 20 जुलाई को अलमारी खोलकर देखा तो उसके लाकर में रखे 1 सोने का नेकलेस,1 ईयररिंग सेट,1 सोने का चैन,1 जोड़ी सोने की चूड़ी,1 सोने की अंगूठी,1 सोने का पेंडेंट कुल 13 तोला सोने गहने जेवर कीमत करीब 9 लाख रुपये को अज्ञात चोर ने चोरी कर आलमारी के लाकर को बड़ी चालाकी से खोलकर पार कर दिया ।जबकि पीड़ित की पत्नी ने 30 जून को आलमारी खोलकर देखा था तो गहने थे लेकिन जब सोमवार को देखा तो गहने नहीं थे किसी अज्ञात चोर ने इसी दरमियान मौका पाकर गहने पार कर दिया है। घटना की रिपोर्ट पुलिस में पीड़ित ने दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात चोर के ख़िलाफ़ धारा 331(A),331 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले