बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शहर के कांग्रेस के पूर्व के विधायक शैलेश पांडे ने भाजपा शहर विधायक अमर अग्रवाल पर तीखा हमला बोला है की शहर के जवाबदेही किसकी है,बाढ़ से आम जनता परेशान है,23 वर्षों से विधायक रहने के बाद भी शहर की ऐसी दुर्दशा है,शहर के लोगों ने विधायक बनाया लेकिन उनके प्रति कोई जवाबदेही नहीं है, जनता के मुद्दों को लेकर ना सड़क पर दिखाई दे रहे है ना सदन पर,उससे अच्छा है इस्तीफा देकर घर बैठ जाए मंत्री पद की आस में शहर के जनता के समस्याओं को सदन में उठाना भूल गए है,विधान सभा में ज़ीरो है,आख़िर जनता की आवाज उठाने के बजाय घर में क्यों बैठे है ।
जबकि सदन में सत्तापक्ष के भाजपा विधायक क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठा कर सरकार को घेरते है।
आम जनता जल भराव की समस्या से परेशान है,आम जनता का कितना हुआ है ।
प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला। पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर सिधांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि विधानसभा में बिलासपुर के जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ दबाने वाले जनप्रतिनिधियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि विधानसभा के 8सत्र बीत जाने के बावजूद शहर की प्रमुख समस्याएं सदन में प्रभावी तरीके से नहीं उठाया गया जल भराव , जर्जर सड़कें, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था ,बढ़ते हुए अपराध, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, बेरोजगारी, स्वामी आत्मानंद स्कूलों, कोनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अपोलो अस्पताल में गरीबों के इलाज और हवाई सेवा जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए विधायक अमर अग्रवाल पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया जबकि भाजपा विधायक सत्तापक्ष होते हुए सरकार को घेरने में और अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाने में अजय चंद्राकर,धर्मजीत सिंह,धरमलाल कौशिक पीछे नहीं हटते है फिर शहर विधायक सदन में सवाल पूछने में शून्य है क्यों?उन्होंने दावा किया कि अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने 392 सवाल विधानसभा में पूछे थे और जनता के हितों से कभी समझौता नहीं किया।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर के कथित पर्चा लीक मामले को शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं हैं तो यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत और मुआवजा नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए सरकार के राहत कार्यों पर सवाल उठाए।एक ओर छात्र पर्चा लीक जैसी घटनाओं से परेशान हैं ,वहीं दूसरी ओर बाढ़ पीड़ित राहत के इंतजार में हैं ,सरकार केवल दांवे कर रही है जबकि ज़मीनी स्तर पर हालात अलग हैं।कांग्रेस ने ऐलान किया कि शहर की समस्याओं शिक्षा व्यवस्था और बाढ़ राहत जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक अपना संघर्ष और तेज करेगी।









