अवैध शराब के गढ़ चकरभाँटा क्षेत्र के एक व्यक्ति के मकान से 60लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 12 हज़ार रुपये पुलिस ने की जप्त आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

अवैध शराब के गढ़ में गुरुवार की रात 60 लीटर अवैध महुआ 
शराब 
कीमत करीब 12 हज़ार रुपए चकरभांठा पुलिस ने 
मुखबिर की सूचना पर पिरैया गांव 
में एक व्यक्ति के मकान में दबिश देकर छापा मारकर
 जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी के 
खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 
मामला दर्ज कर ,आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया है ।

चकरभांटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में गुरुवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति बड़ी मात्रा अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है ।पुलिस ने मुखबिर के बताये हुलिया के आधार पर गुरुवार की रात ग्राम पिरैया के एक मकान में छापा मारा तो आरोपी सुंदर लाल पिता साहेबलाल भारद्वाज उम्र 40 वर्ष के द्वारा छिपाकर रखे 60 लीटर जरीकेन में अवैध महुआ शराब कीमत करीब 12 हजार रुपये को जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34(2)के तहत मामला दर्ज किया है ।मालूम हो चकरभाटा क्षेत्र अवैध शराब का गढ़ है,जहाँ से अवैध शराब प्रतिदिन पकड़ा जाता है,ढाबों में में बड़ी मात्रा में अवैध शराब पिलाया जाता है लेकिन पुलिस इन ढाबों में कार्यवाही सिर्फ खाना-पूर्ति के लिए करती है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले