बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
दिन दहाड़े कुदुदंड हनुमान मंदिर के पास डेकोरेशन का काम करने वाले एक युवक को स्पीड में गाड़ी चलाते हो धीरे गाड़ी चलाए करो इसी बात से नाराज होकर दो युवकों ने मिलकर एक युवक के कूल्हे में चाकू मारकर घायल कर दिया । घटना की रिपोर्ट पीड़ित युवक ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है ।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हिमशे मांडले पिता स्व राजेश मांडले उम्र वर्ष 19 आदर्श चौक मंगला निवासी डेकोरेशन का काम करता है ,25 जुलाई को दोपहर करीबन 1.30 बजे कुदुदण्ड हनुमान मंदिर के पास अपने काम के संबंध मे गया था ।
हिमशे मांडले एक दिन पहले 24 जुलाई को रात करीबन 9.00बजे काम से जा रहा था तब उसे रास्ते में रोककर बहुत स्पीड में बाईक चलाते हो सुधर जा नही तो चाकू मारने की धमकी दिया था आरोपी ने दिया था और इस बात से नाराज था ।
आरोपी ने मौका पाकर इसके बाद अपने दोस्त लक्की सूर्यवंशी के साथ भट्ठा गए हिमशे मांडले को गाली-गालौच कर झूमा झपटी करने लगे इसी बीच आरोपी आयुष ने हिमशे मांडले को पीछे से पकड़ लिया फिर आरोपी दीपेश ने चाकू निकालकर कुल्हा में चाकू मार दिया ।
जिससे हिमशे मांडले घायल हो गया और लहू लुहान हो गया ।इसके बाद आरोपी ने घायल युवक के दोस्त लक्की सूर्यवंशी बीच बचाव करने आया तो जान मारने की धमकी देते हुए चले गए ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा118(1),296,3(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।







