बिल्हा के एक दंपत्ति पर उधार दिए रकम का ब्याज नहीं चुकाने पर एक युवक ने अपने भाई और माँ के साथ मिलकर जमकर मारपीट किया,पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

बिल्हा के एक दंपत्ति से उधार दिए रकम का ब्याज नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति ने अपने भाई और माँ के साथ मिलकर घर में घुसकर गाली -गलौज करते हुए जमकर मारपीट किया ।जिससे दंपत्ति घायल हो गए घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है ।पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सावित्री शर्मा पति शिवकुमार शर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी बिल्हा वार्ड नं 3 में रहती है ,घरेलू काम के साथ घर के किराना दुकान चलाती है ।

कल 25 जुलाई को राल रात 9.00 बजे महिला के बेटे अमित शर्मा के मोबाइल मे फोन आया तो फोन को उठाकर बात कि तो राहुल राजपूत बिल्हा निवासी ने ब्याज का पैसा नही देने की बात पर और ब्याज का पैसा तुरंत चाहिए करके गाली -गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा ।
पीड़ित महिला ने डर कर मोबाइल को बेटा अमित शर्मा को दिया तो उससे भी गाली गलौज करने लगा फिर कुछ देर बाद राहुल राजपूत का छोटा भाई सुनील राजपूत उर्फ मुन्ना, मां जमुना राजपूत घर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे तो
पीड़ित महिला ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते हुए स्कूटी और मोटर साइकिल को जो आरोपी के पास गिरवी रखा हुआ है,उसे पीड़ित महिला ने मांगा ।

उसे बेचकर ब्याज पैसा वापस चुकाने की बात कही तो राहुल राजपूत ने बेटे अमित शर्मा के बाल खीचकर मारपीट करने लगे बीच बचाव करने आए बहू कुसुम शर्मा से भी मारपीट किया ।

जिससे दोनों घायल हो गए ,घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई है ।पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राहुल राजपूत,मुन्ना उर्फ सुनील राजपूत,जमुना बाई राजपूत के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,3(5),351(3),के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले