कोटा बेलगहना के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेती किसानी में व्यस्त,चोर किसानों के घर में ताला तोड़कर चोरी करने में मस्त

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़

कोटा थाना क्षेत्र के गांव बेलगहना,एवं कंचनपुर,मझगांव,के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान परेशान है कारण खेतों में खेती किसानी के काम करने खेत जाने के बाद किसानों के घरों का ताला तोड़कर चोर घर में रखे सोने चाँदी के सामान,नगदी रुपये सहित लाखों रुपये की चोरी कर पर कर दे रहे हैं,अब किसान खेती किसानी का काम करें की घर का रखवाली करें ,दिन -दहाड़े चोर घर का धड़ाधड़ ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा ले  जा रहे हैं,पिछले एक सप्ताह में पाँच किसानों के घरों का ताला टूटा चुका है ।इन चोरों से ग्रामीण परेशान है ,यहाँ तक घर में रखे बकरा बकरी चोरी हो  जा रहा है ।घटना की रिपोर्ट कोटा थाना और बेलगहना चौकी में दर्ज कराया गया है ।
कोटा थाना और बेलगहना चौकी क्षेत्र के किसान खेत में धान का रोपा लगाने गए सुने घरों का ताला तोड़कर दिन -दहाड़े चोरी कर लाखों रुपए के जेवरात,नगदी रकम पार कर दे रहे है।चार-पाँच किसानों के घरों का पिछले एक सप्ताह  में चोरों ने ताला तोड़कर नक़दी रकम,सोने चाँदी के जेवरात को चोरी कर ले गए ।

पहली घटना ग्राम अटडडा गांव की है श्रीमती उषा नागवंशी पति अथबल उम्र 40 वर्ष के घर से 25 जुलाई को खेत रोपा लगाने गई थी,शाम को लौटने पर देखा की घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है और पेटी का ताला को तोड़कर 5हज़ार रुपए नगदी,सोने का लाकेट,सोने की फुल्ली,कुल 11 हज़ार रुपए का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।

इसी गांव के एक किसान सत्यनारायण पिता परसराम गंधर्व उम्र 35 वर्ष जो खेती किसानी के साथ बकरा-बकरी पालन का व्यवसाय करता है ,25जुलाई को खेत में बकरा-बकरी चराने गया था और शाम को वापस आने के बाद सभी को घर के कोठा में बांधकर कर सो गए ।

26 जुलाई की सुबह देखा तो एक बकरा कम था जिसे ढूँढते हुए गाँवों में पहुँचा तो एक पेड़ में बकरा बँधा हुआ था और किसान को देखकर गाँव के मुकेश जायसवाल,जय प्रताप सिंह तंवर,आजाद ख़ान भागने लगे गाँव के एक व्यक्ति ने किसान को बताया कि तीनों मिलकर कर चोरी किए थे ।किसान ने बताया कि 12हजार रुपये के बकरे को तीनों व्यक्ति चुराकर रखे थे ।रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया है ।
तीसरी घटना 30जुलाई की है ,कंचनपुर गांव का किसान मनहरण सिंह बिरको खेत में रोपा लगाने सुबह से परिवार सहित गए थे।खेती-किसानी का काम खत्म करने के बाद घर लौटने पर देखा कि घर में रखे आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 14 हज़ार रुपए नगद रकम,3 जोड़ी चाँदी के पायल,1 जोड़ी सोने का झाला,कुल 51हज़ार रुपये क़ीमत का सामान चोर चोरी कर ले गए ।
इसी प्रकार चौथी घटना ग्राम सेमरिया निवासी श्रीमती सूरज बाई पति पूरन बाई लहरे उम्र 49वर्ष अपने परिवार सहित अपने खेत में धान का रोपा लगाने 30जुलाई को सुबह से खेत गए थे ,रोपा लगाने के बाद खेत से शाम को घर लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था,पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था ।कमरे के अंदर रखे अलमारी का ताला टूटा हुआ था उसमें रखे 1 जोड़ी लच्छा ,1 जोड़ी पायल 50 तोला ,3 सोने का मंगलसूत्र 2 तोला,40हजार रुपए नगद 1 लाख 10हज़ार रुपए को चोरों ने पार कर दिया ।
पांचवी घटना ग्राम मझगांव की है,जहाँ दिनेश पिता श्याम सुंदर मिश्रा उम्र वर्ष निवासी का बेलगहना-औरापानी मुख्य मार्ग में दुकान है ,30जुलाई को दोपहर 1.30बजे दुकान बंद कर घर खाना खाने गया तो देखा की घर दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमारी में भी खुला हुआ था उसमें रखें 1.50 लाख रुपये नक़दी,3 जोड़ी चाँदी का पायल,3अंगूठी,3 सोने के टाप्स,4 सोने की अंगूठी ,3 गले की माला को चोरों ने उड़ा लिया ।
इस क्षेत्र में दिन -दहाड़े घरों का ताला तोड़कर चोर -चोरी कर रहे हैं ,पूरे क्षेत्र में चोरों का आतंक मचा हुआ ,खेती का कार्यो में व्यस्त किसानों के घरों का धड़ा-धड़ ताला तोड़कर चोर आराम से सूने घर में चोरी कर रहे हैं ।जिससे ग्रामीण हलकान है,अब खेती किसानी के दिनों में ग्रामीण घर में रह नहीं सकते,जिसका फायदा चोरों ने उठाना शुरू कर दिया है ।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना कोटा और बेलगहना चौकी में दर्ज कराया गया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले