हैदराबाद के एक कॉलेज में ट्रिपल आईटी में एडमिशन के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी,छात्रा की रिपोर्ट पर कंसल्टेंसी कंपनी के संचालक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव  

एक छात्रा ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए हैदराबाद के एक कंसल्टेंसी कंपनी के चक्कर में फंसकर धोखाधड़ी का शिकार हो गई ।तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर की एक छात्रा 12वी की पढाई  पूरी कर अच्छे कॉलेज में एडमिशन की तलाश में थी ।छात्रा ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए  ने सोशल मीडिया गुगल में सर्च करके एक कॉलेज के बारे मे जानकारी प्राप्त की और उसमें दिए गए मोबाईल नंबर से एक कंसल्टेंसी कंपनी से संपर्क हुआ ,बात करने पर ट्रिपल आईटी हैदराबाद के कालेज में एडमिशन कराने के लिये शार्ट -एक्जाम के बाद एडमिशन होने पर 12 लाख रूपये डोनेशन कंसल्टेसी कंपनी  द्वारा मांग की गई ।इस पर छात्रा ने रुपये जमा करा दिए ,उसके बाद सबंधित कॉलेज में एडमिशन नहीं दिलाया गया और ना रुपये वापस किया गया ।पीड़ित छात्रा ने कंपनी के कर्मचारियों को फोन लगाया गया तो फ़ोन बंद मिला ।पीड़ित छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी छात्रा ऋषिका तिवारी पिता प्रमोद तिवारी 19 वर्ष 12 वी कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद ट्रिपल आईटी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अच्छे कॉलेज की तलाश में थी ।इसके लिए सोशल मीडिया गूगल में सर्च कर 20मई को हैदराबाद के एक कॉलेज का विज्ञापन मिला जिसमें मोबाइल नंबर पर संपर्क करने प्राइम पाथ एडमिशन कंसलटेंसी से बात हुई ,परीक्षा के बाद एडमिशन  हो जाने की बात कही गई फिर पुणे में एडमिशन के लिए सेट परीक्षा हुआ ।

पीड़ित छात्रा ने दो किश्तों में जून-जुलाई माह में इसके बाद  कंपनी द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से 4 लाख रुपए और दूसरी किश्त कुछ दिनों बाद हैदराबाद स्थित एक होटल में बातचीत होने के बाद 8 लाख रुपये जमा कराया गया ।कुल 12 लाख रुपये जमा कराया गया था ।इस पर  आश्वासन दिया कि दो सप्ताह के  अंदर  हैदराबाद का प्रवेश पत्र प्राप्त हो जाएगा इसके बाद लगातार व्हाट्सएप कॉल एवं संदेशों के माध्यम से संपर्क में रहे। 27 जुलाई को जब उनसे प्रवेश के संबंध में जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि एडमिशन नहीं होने की जानकारी दी गई और  आश्वासन दिया गया की पूरी धनराशि वापस कर दी जाएगी ।28 जुलाई को पुन संपर्क करने पर उन्होंने फिर से धनराशि वापस करने का आश्वासन दिया।गया फिर शाम  को कंसल्टेंसी से जुड़े सभी व्यक्तियों का मोबाइल फोन बंद मिला और फिर  किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो पाया परेशान होकर पीड़ित छात्रा रिपोर्ट दर्ज कराकर कर लेन-देन संबंधित व्यक्तियों के विवरण व्हाट्सएप चैट कॉल ,रिकॉर्डिंग  को पुलिस को उपलब्ध कराया है । पुलिस ने आरोपी  बनाया है जो इस प्रकरण में शामिल थे,आरोपी बी. भास्कर नायडू ,सारिका ,हेमंत म्हात्रे ,अदिति ,विवान आर्यन भूषण म्हात्रे  के ख़िलाफ़ धारा 3(5),318(4) के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।आरोपियों द्वारा दो बैंक खातों का अकाउंट नंबर दिया गया पीड़ित छात्रा ने बताया कि इन खातों में कोई लेनदेन नहीं किया गया है येर्रावीरा गिरिबाबू नायडू  ,बेंगलुरु इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज1 ,मुंबई अंधेरी जे.पी. रोड रोहित राजकुमार चौरेसिया ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले