बिलासपुर शहर मध्य-मंडल युवा मोर्चा के प्रभारी बनाये गए युवा मोर्चा के तेजतर्रार युवानेता महर्षि बाजपेयी

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
शहर के तेज तर्रार युवा नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व उत्तर मंडल सरकंडा के पूर्व भारतीय जनता मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को मध्यमंडल का प्रभारी बनाया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला (शहर)उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी को भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने मध्य-मंडल युवा मोर्चे का प्रभारी बनाया है ।
महर्षि बाजपेयी युवा मोर्चा के शहर के तेजतरार युवा नेता है,पार्टी के हर कार्यक्रम,आंदोलन में सक्रिय रहते है ।उनको ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिलने से मध्य -मंडल बिलासपुर युवा मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी और भविष्य में विधान सभा चुनाव में पार्टी को फ़ायदा मिलेगा ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले