रिंग रोड नंबर-2 में स्थित निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हुई

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

रिंग रोड नंबर-2 में आरबी हॉस्पिटल के सामने  एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई ।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर-02 आरबी हॉस्पिटल के सामने एक निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा हो गया।निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले दो मजदूरों की मकान के छत के ऊपर गुजरे 11 केवी लाइन के चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में काम बंद था दोनों मजदूर किसी काम से मकान में पहुंचे थे ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मज़दूर निर्माणाधीन मकान के नीचे बातचीत कर रहे थे और अचानक छत में पहुँच गए और वहाँ गुजरे हाई टेंशन 11केवी तार की चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई ।वहाँ मौजूद लोगों ने जब मज़दूरों के चीखने की आवाज सुनी तो ऊपर छत में गए तो दोनों मजदूर छत में पड़े हुए थे ।घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी पहुंचे और मौके पर पड़े दोनों को नीचे उतारकर लाए ।दोनों मजदूर सरकंडा क्षेत्र के भूपेंद्र साहू पिता लखन साहू 45 वर्ष ,रवि बंजारे 40 वर्ष अशोक नगर सरकंडा निवासी है ।पुलिस घटना की जाँच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले