बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर एक युवक को मनोहर लॉज के पास से गिरफ्तार कर प्रतिबंधित नाइट्राज़ेपम नाइट्रोसून 50 टेबलेट 2लाख 20हज़ार रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
सिटी कोतवाली को मुखबिर से बुधवार की सुबह सूचना मिली की एक युवक बड़े पैमाने में अवैध रूप से प्रतिबंधित टेबलेट्स एनआरएक्स नाइट्राज़ेपम टेबलेट्स को बेचने के लिए पैदल मनोहर लॉज के पास नाला रोड में घूम रहा है, पुलिस मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध युवक को रोक तो भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के तलाशी लेने पर काले पॉलीथिन में प्रतिबंधित नाइट्रापोजम 50 टेबलेट्स कुल वजन 27.5ग्राम कीमत करीब 2.20 लाख रुपए को आरोपी विनोद साहू पिता बाबू लाल साहू उम्र 21वर्ष पचरीघाट मनोहर लॉज के पास जूना बिलासपुर निवासी से जप्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 21(b),22(b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








