बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
खपरगंज के नजूल सीट की एक खपरैल मकान जो पहले से वक्फ में दान दी जा चुकी है उसको एक महिला को दो लोगों ने 1करोड़ 60 लाख रुपए में बेचने का सौदा कर दिया और
पीड़ित महिला को पुश्तैनी बताकर आरोपियों ने 7 लाख रुपये एडवांस लेकर एग्रीमेंट कर दिया ।महिला ने खपरैल मकान की जाँच कराई तो रकबा कम एवं दान में दी हुई खपरैल मकान निकला जब इस गड़बड़ी के बारे में जानकारी मिली तो आरोपी से एडवांस में दिए रुपये वापस मांगने दो चेक दिया गया जो खाते में राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया ।पीड़ित महिला ने धोखाधड़ी कर जमीन का सौदा कर और एडवांस रकम वापस नहीं करने से परेशान होकर घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी संजना वर्मा पति संजू वर्मा 48वर्ष
कश्यप कॉलोनी निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि नबी बक्श पिता याकूब ,मोहम्मद क़ासिम पिता मोहम्मद इस्माइल ने खपरगंज स्थित नजूल सीट में बसारत बी के नाम से नजूल भूमि शीट नंबर 33 प्लाट नंबर 1/1 व 1/2 स्थित खपरैल मकान को अपनी दादी की पुश्तैनी मकान बताकर उसका सौदा 1करोड़ 60 लाख रुपये में कर दिया ।
जिसका नामांतरण होने के बाद छै माह बाद रजिस्ट्री करा देने की बात पर 18 अक्टूबर 2024 को पीड़ित महिला ने 7 लाख रुपये एडवांस राशि 6लाख 59 हज़ार रुपये का चेक नबी बक्श के और मोहम्मद कासीम को 11000 हजार रुपये के नाम से चेक प्रदान कर एग्रीमेंट किया गया।इसके बाद संजना वर्मा ने भूमि की जांच कराई तो भूमि को 1970में शुभानिया अंजुमन संस्था को वक्फ कर दिया गया था।जिसका रकबा मात्र 430वर्गफुट है ,जबकि आरोपियों ने 3120वर्गफीट भूमि बताकर सौदा किया गया ।इसके अलाव कई तथ्यों को छुपाया गया जैसे रकबा,वक़्फ़ में दान की गई बात,नजूल शिट नामांतरण प्रकरण नजूल न्यायलय द्वारा ख़ारिज होना, इसके बाद आरोपियों से एडवांस रकम वापस मांगने पर दो बार चेक एक बार एक लाख छै हज़ार रुपये और तीन लाख रुपये का चेक दिया दिया जो अकाउंट में राशि नहीं होने से चेक बाउंस हो गया ,इन सब बातों से परेशान होकर पीड़ित महिला ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5),318(4)के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








