बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
बिलासपुर के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को कलेक्टरेट परिसर में स्थित मंथन सभागृह में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की । बैठक में विभागवार बिजली,नल जल योजना प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना,सड़क मरम्मत,जिले में चल रहे विकास के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए ।समीक्षा बैठक में जिले के विधायक,कलेक्टर,एसपी,जिला पंचायत,सीईओ,महापौर सहित विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।
जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टरेट परिसर के मंथन सभागार में ली ।
जिसमें विभागवार अधिकारियों से जानकारी लिया प्रमुखता बैठक में :-
1)बारिश के खत्म होने के बाद खराब सड़को के मरम्मत के लिए निर्माण एजेंसियों को तैयारी कर के रखने के निर्देश दिए ताकि बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद कार्यो को शुरू की जा सके ।
2) समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे बिल्हा,कोटा,तखतपुर जनपद पंचायत के सीईओ तथा रतनपुर नगरपालिका के सीएमओ को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।
3)मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मितानीनों को आवश्यक दवाईयाँ उपलब्ध कराने,मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज करने को कहा है ।
4)कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने ने कहा है कि खाद,बीज की उपलब्धता पर जानकारी,एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव में शिविर आयोजित करें ।
5)प्रधानमंत्री आवास निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता का हिस्सा हो तेजगति कार्यो को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है ।6)विधुत विभाग को निर्देश दिया है कि आने वाले समय के हिसाब से योजना बनाकर काम करें ।
बैठक में धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा,धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी,कलेक्टर संजय अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ,निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे एवं सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।








