शहर विधायक अमर अग्रवाल पश्चिम मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं सम्मलेन में शामिल हुए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

बिलासपुर विधानसभा के पश्चिम मंडल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को सिंधी कॉलोनी पंचायत भवन में संपन्न हुआ ।

जिसमें शहर विधायक ने विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ता को चुनावी मैदान में कार्य करने और चुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसार के टिप्स दिए ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष,जिला भाजपा उपाध्यक्ष,पश्चिम मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
बिलासपुर विधान सभा के पश्चिम मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी समाज के पंचायत भवन में शहर विधायक अमर अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में कार्य करने का टिप्स दिया गया ।इसके अलावा शासन की योजनाओं को घर-घर बूथ स्तर से लेकर मंडल के प्रत्येक घरों में प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ।
मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष दीपक सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप (बबलू),महामंत्री विजय यादव,,संजय अग्रवाल संगठन प्रभारी संदीप दास,साह-प्रभारी धीरेंद्र केशरवानी,पार्षद नितिन पटेल,,कार्तिक यादव,श्रीमती अंजनी कश्यप (पार्षद)सभी शक्ति केंद्र प्रभारी,,सयोंजक,सह-सयोंजक,बूथ अध्यक्ष सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले