बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
फिर नेशनल हाईवे हाइवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गया है,कल रात एक कंटेनर ट्रक को ग़तौरी के बाबी ढाबा में खाना खाकर ड्राइवर सो गया देर रात स्कॉर्पियो में सवार होकर आए डीजल चोरों ने तीन सौ लीटर डीजल चोरी कर कर लिया ।वहीं एक ट्रक के ड्राइवर ने पुलिस के 112 नंबर पर फ़ोन किया तो सभी आरोपी स्कार्पियों में सवार होकर भाग गए घटना की रिपोर्ट कैंटेनर ड्राइवर ने कोनी थाने में दर्ज कराई है ।कुछ माह पूर्व पुलिस ने अंतरराज्यीय डिजल चोर गिरोह को पकड़ा था जो नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो में सवार होकर डीजल चोरी करता था ,अब फिर नेशनल हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है ।
कोनी थाना क्षेत्र के ग़तौरी स्थित बाबी ढाबा में कंटेनर चालक अजीत यादव पिता रामकृत यादव उम्र 40 वर्ष आकृति स्नेक्सा कंपनी धमतरी रोड रायपुर की है, जिसको लेकर कल रात बिलासपुर से कोरबा जा रहा था ।देर रात खाना खाने ढाबे में खाना खाकर नेशनल हाईवे
130 -ए में रोड किनारे खड़े करके सो गया ।रात 3.00बजे पीछे खड़े ट्रक ड्राइवर ने पुलिस के 112 नंबर में फोन किया तो कुछ लोग सफेद रंग के स्कार्पियो में सवार होकर कंटेनर से 300 लीटर डीजल 30 हज़ार रुपए कीमत के निकाल कर भाग गए । घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है,कोनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ धारा 3(5),303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।









