सीपत के ग्राम खमरिया एनटीपीसी से रिटायर्ड इंजीनियर दंपत्ति को मॉर्निंग वॉक में जाना मंहगा पड़ गया,सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने धावा बोला लाखों रुपये सोने के गहने चोरी कर ले गए

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सीपत क्षेत्र के एक एनटीपीसी रिटायर्ड इंजीनियर दंपत्ति को सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक में घूमने जाना महंगा पड़ गया ।सुबह घर को सूनापन पाकर चोरों ने घर में धावा बोल दिया और ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चाँदी के लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए ।मॉर्निंग वॉक से लौटने पर दम्पति ने देखा तो होश उड़ गए ,घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अलमारी का लाकर खुला हुआ था जिसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात गायब थे । घटना की रिपोर्ट सीपत थाने में दर्ज कराया है , पुलिस अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी एनटीपीसी कोरबा से जूनियर इंजीनियर के पद से रिटायर्ड सुंदर लाल मैत्री स्व.बिहारी लाल मैत्री उम्र 62 वर्ष अपनी पत्नी के साथ रहते है ।प्रतिदिन सुबह 6.00 बजे सोठी रोड में दोनों मॉर्निंग वॉक पर घूमने जाते है,मंगलवार 11 अगस्त को भी मॉर्निंग वॉक में गए थे ।

इधर घर में कोई नहीं होने सुबह-सुबह सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने धावा बोल दिया और घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखे अलमारी के लाकर में रखे 1 सोने का रानी हार,सोने की चूड़ी,सोने की अंगूठी,सोने का चैन,सोने का टॉप्स करीब 5 तोला और चाँदी की बिछिया,चाँदी का सिक्का पुलिस के अनुसार क़ीमत 2.40 लाख रुपए को चोरों ने पार कर दिया था । मॉर्निंग वॉक से लौटने पर दंपति ने घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ,कमरे का दरवाजा खुला और अलमारी के जेवरात गायब थे ये देखकर दोनों के होश उड़ गए ।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने सीपत में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305(A),331 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले