सरकंडा के ईरानी चौक में गांजा बेचते महिला को पुलिस ने पकड़ा 50 हजार रुपए का कीमत का 1.100 किलोग्राम गांजा जप्त

बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ईरानी चौक से एक महिला को गिरफ्तार कर 1 किलो ग्राम से अधिक गांजा कीमत 50 हज़ार रुपये को पुलिस ने जप्त किया है । पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

शुक्रवार 14 अगस्त रात 11.35 बजे को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईरानी चौक मस्जिद के पास सरकंडा पहुंचे जहां मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार एक महिला जाहिरा बेगम पति जाकर अली उम्र 40 वर्ष चांटीडीह मेलापारा सरकंडा से एक सफेद पालिथीन में खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ 1पैकेट में गांजा कुल वजन 1.100किलोग्राम कीमत करीब 50 हजार रूपये को जप्त किया है ।पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले