
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
अरपापार सरकंडा में 15 अगस्त आजादी के 80 वें वर्षगाँठ के अवसर पर सरकंडा नगर निगम के जोन कार्यालय,पंडित राम दुलारे स्कूल,गीता पब्लिक स्कूल में बड़े धूम धाम से ध्वजारोहण कर आजादी का महापर्व मनाया गया ।
कार्यकम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छात्र -छात्राओं ने देशभक्ति गीत की भव्य प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में भाजपा के नगर निगम जोन अध्यक्ष,जोन कार्यालय के कमिश्नर ,निगम के कर्मचारी वहीं रामदुलारे स्कूल एवम गीता पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं , छात्र-छात्रायें उपस्थित रही ।
अरपापार कोनी नगर निगम जोन कार्यालय में मुख्य अतिथि नगर निगम जोन 8 के अध्यक्ष राजेश दुसेजा के आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम का जोन कार्यालय भवन कोनी में आयोजित की गई ।जिसमें राष्ट्रगान के साथ तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया गया ।इस अवसर पर नगर निगम जोन 8 के अध्यक्ष राजेश दुसेजा(पार्षद 61 ),नगर निगम के जोन कमिश्नर श्रीमति रंजना अग्रवाल,पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण कश्यप, पार्षद वार्ड 67श्रीमती संगीता परिहार,पार्षद वार्ड 68 श्रीमती ममता मिश्रा सहित निगम के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
इसके अलावा पंडित राम दुलारे हायर सेकेंडरी आत्मानंद स्कूल में आज़ादी का 80 वें महापर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोन अध्यक्ष (पार्षद) राजेश दुसेजा द्वारा तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया गया ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद स्कूल के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत,सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य शिक्षक-शिक्षिकाएं,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य मनीष अग्रवाल,राजकुमार शुक्ला,अभिषेक मिश्रा,श्रीमती बिंदुलता कछुवाहा,वार्ड क्रमांक 62 की पार्षद श्रीमती सीमा शुक्ला,स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रही ।
अरविंद नगर बँधवापारा गीता पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त आजादी के 80 वें वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद,निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंद्रभूषण शुक्ला आतिथ्य में तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया गया ।राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ आजादी का महापर्व के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रभूषण शुक्ला,प्राचार्य श्रीमती गीता रजक,सहायक प्राचार्य श्रीमती सुजीता कारवानी,नीता रजक,विश्वकांत निर्मलकर,प्रमोद ठाकुर,स्कूल के शिक्षिकाएं,छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रही ।










