
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
चोरों ने चलती ट्रक से तिरपाल काटकर खाद्य तेल 23 टिन चोरी कर लिया । रोड खराब होने के वजह से ड्राइवर ट्रक को धीरे-धीरे चला रहा था ।इसी बीच ट्रक में अज्ञात लोगों ने चढ़कर करीब 50 हज़ार रुपये का माल पार कर दिया ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है ।
चकरभाटा थाना में रामस्नेही लोनिया पिता स्व.प्रीतम सिंह लुनिया उम्र 53 वर्ष जेकब चाल लिंक रोड निवासी ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि रेलवे दाधापारा रैक पॉइंट पर सामान आने पर ट्रक से ट्रांसपोर्टिंग कर सामान को बताये गए स्थान में पहुँचाने के काम प्रकाश सिंह,शत्रुहन रात्रे अन्य ट्रासपोटरो का द्वारा ट्रक दाधापारा करते है ।शुक्रवार 14अगस्त को ट्रक रैक पाइंट दाधापारा में किंग सोया खाद्य तेल को परिवाहन के लिए गया था ।जिसमें खाद्य तेल लोड कर दो ट्रक रायगढ ,एक ट्रक ब्यापार विहार बिलासपुर के लिए रवाना हुआ रोड खराब होने के कारण ट्रक धीरे -धीरे चल रहा था तीनों ट्रकों में CG 16CH9865 में 1600टीन,CG10BW 4316 में 1800टीन,CG11AQ 7906 में1100टीन एवं 400 काटुन किंग सोयाकंपनी का खाद्य तेल रायगढ एवं बिलासपुर के दाधापारा रैक पाइंट से निकलकर मेन रोड सिरगिट्टी पहुंचने पर ड्रायवरो को पता चला की CG16CH9865 से 16 टीन खाद्य तेल CG10BW4316 से 05 टीन खाद्य तेल CG11AQ7906 से 2 काटुन खाद्य तेल को कोई अज्ञात चोर ट्रक पीछे तिरपाल को काटकर कर रास्ते में तीनो ट्रको के लगभग 50000 रूपये का खाद्य तेल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । घटना की रिपोर्ट चकरभाटा थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








