
9827179426,9203679426
बिलासपुर/ अरपा प्रवाह न्यूज़- पुलिस ने अवैध देशी-अंग्रेजी शराब अवैध रूप से 15 अगस्त ड्राई-डे पर एक युवक को बेचते हुए पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर 10.260 लीटर के साथ पकड़ा है । वहीं एक आरोपी को अवैध महुआ शराब को मोटर साइकिल से बोरी में भरकर ले जाते पुलिस ने रास्ते में गिरफ्तार किया है,आरोपी से 33 लीटर महुआ शराब,अवैध परिवहन करते एक R-15 मोटर सायकल में से जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कोटा डाक बंगला के पास अपने घर में अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब 15अगस्त ड्राई-डे में अधिक रुपये लेकर लोगों को बेच रहा है ।पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार डाक बंगला के एक घर में दबिश देकर छापा मारा तो आरोपी चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।आरोपी के घर के आँगन में बने सीढ़ी के नीचे एक लोहे के संदूक में छिपाकर रखे देशी अंग्रेजी शराब 21 क्वार्टर गोवा स्पेशल विस्की,17 क्वार्टर शोले ,देशी शराब 15 क्वार्टर शेरा ,4 क्वार्टर रोमियों कुल 10.260लीटर देशी-अंग्रेजी शराब कीमत 5740 रुपये,2150रुपये कुल कीमत 7890 रुपये को पुलिस ने जप्त किया है ।
वहीं मस्तूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी अवैध रूप से महुआ शराब लेकर मोटर साइकिल में ग्राम जोरवा से मस्तूरी की ओर आ रहा है ।पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर ग्राम जोरवा में एक मोटर सायकिल R -15 क्रमांक CG 10BW 7912 में सवार युवक कमल बंजारे पिता मोहित बंजारे उम्र 20 वर्ष को रोककर तलाशी लेने पर एक बोरी में 11 पैकेट पॉलीथिन में 3-3 लीटर अवैध महुआ शराब पैकेट कुल 33 लीटर कीमत 6400 रुपये,एक R-15 मोटर साइकिल कीमत 1 लाख 80 हज़ार रुपये कुल कीमत 186000 रुपये को पुलिस ने जप्त किया है ।पुलिस ने आरोपी युवक के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट 34(2),59 के तहत मामला दर्ज किया है ।








