बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
नगर निगम अरपापार सरकंडा को नगर निगम अलग बनाने की मांग नागरिक सुरक्षा मंच ने की है नहीं तो आमरण अनशन होगा स्थानीय विधायक ने विधान सभा चुनाव में 23 सूत्रीय घोषणा पत्र में सरकंडा क्षेत्र की जनता से चुनाव जीतने के बाद अलग नगर निगम वादा किया था। विधायक को वादा याद दिलाते हुए नागरिक सुरक्षा मंच ने कहा विधान सभा चुनाव हुए तीन वर्ष हो गए अभी तक क्षेत्रिय विधायक ने अलग नगर निगम बनाने कोई प्रयास नहीं किया है ,अगर जल्दी ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तो अनिश्चित क़ालीन भूख हड़ताल किया जाएगा।नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए कहा है कि अरपा पार के 22 वार्डों को मिलाकर अलग नगर निगम बनाने की मांग कर रहा है।नागरिक सुरक्षा मंच का कहना है कि अलग नगर निगम की मांग को लेकर पिछले करीब 30 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। मंच ने वर्ष 2019 में नगर निगम सीमा में शामिल किए गए 19 ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर भी सवाल उठाए हैं।मंच के मुताबिक अरपा पार क्षेत्र में लंबे समय से विकास की जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, पिछले 50 वर्षों में एक गार्डन नहीं बन पाया है,इसके अलावा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि नगर निगम की मांग को लेकर उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।मंच के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने इस मामले के शीघ्र निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा था। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने का आरोप मंच ने लगाया है।नागरिक सुरक्षा मंच ने स्पष्ट किया है कि जब तक अलग नगर निगम के गठन को लेकर ठोस और समयबद्ध निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। मंच ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए वादा नहीं, हिसाब चाहिए घोषणा नहीं, निर्णय चाहिए और इंतजार नहीं, बल्कि पृथक नगर निगम चाहिए।








