
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
रतनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाँत का इलाज कराने आए एक सेवानिवृत शिक्षक की कार रोककर एक ऑटो में सवार दो-तीन लोगों ने गाली-गलौच कर जान मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे बारह सौ रुपये लूट कर फरार हो गए । घटना की रिपोर्ट पीड़ित शिक्षक ने रतनपुर थाना में दर्ज कराया है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी सेवा निवृत शिक्षक युवराज सिंह प्रधान पिता भरतलाल प्रधान उम्र 63 वर्ष के दांत में दर्द हो रहा था,जिसका इलाज कराने 17 अगस्त की रात रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने कार से आए थे । देर रात इलाज कराने के बाद गांव लौट रहे थे तभी रात करीब 12.15 बजे रतनपुर कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचे थे ऑटो क्रमांक CG 10CD 7944 में सवार दो-तीन लोंगों ने कार को रोककर शीशा को खटकने लगे जिसपर शिक्षक ने दरवाजा खोला तो आरोपी हाथ में डंडा रखे हुए गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे 100 रुपये के 7 नोट,500 रुपये के 1 नोट को लूटकर फरार हो गए ।घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने रतनपुर थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात ऑटो सवारों के ख़िलाफ़ धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।








