
9827179426,9203679426
बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़
रतनपुर में इलाज कराने गए रिट्यार्ड शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात घर लौटते समय आटो सवार 4-5 आरोपियों ने रास्ता रोककर डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे 12 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए थे ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया था पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है,जिसमें 3 नाबालिग विधि से संघर्षरत है । पुलिस ने आरोपीयों से लूट की रकम 1हज़ार रुपये,लूट में प्रयुक्त आटो को जप्त कर लिया है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक युवराज सिंह प्रधान उम्र 63 वर्ष दांत दर्द का इलाज कराने अपने कार से रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 17 अगस्त की रात आए थे ।देर रात करीब 12 बजे सामुदायिक केंद्र से इलाज कराकर घर लौट रहे थे तभी रतनपुर के कृष्णा ट्रेडर्स के पास अचानक ऑटो CG 10 CD7944 में सवार 4-5 युवक आए और कार को रुकवाकर हाथ में में डंडा रखे हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे 12 सौ रुपये नगदी लूटकर फरार हो गए ।घटना की रिपोर्ट रतनपुर पुलिस में दर्ज कराया गया था ।रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे ने घटना की जानकारी आलाअधिकारियों को दी ।इस पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई ।
लूट में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा इमली भाटा सरकंडा के होने की जानकारी मिला तो पुलिस ने आरोपी राहुल दुबे,पवन गौहर सहित 3 नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लूट में शामिल होने की बात स्वीकार किया गया ।पुलिस ने लूट की रकम 1 हज़ार रुपए,आटो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।








