
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक समीक्षा बैठक में बुधवार बिलासपुर और कोरबा जिले के दौरे पर पहुंचेसहकारिता मंत्री ने किसानों के धान खरीदी के लक्ष्य के बारे में जानकारी दी ।डेयरी और फ़िशरिज के क्षेत्र में किसानों के समृद्धि के लिए सरकार द्वारा बढ़िया काम किया जा रहा है। इसके लिए नए समितियों का गठन किया गया है । जिला सहकारी केंद्रीय समीक्षा बैठक के बाद कोनी के बिलासा ताल के फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण सहकारिता,वन मंत्री द्वारा किया गया । उनके साथ क्षेत्रिय विधायक बेलतरा,जिला कलेक्टर, वन विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे । बिलासपुर और कोरबा के सहकारी समितियों के समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेश के वन,पर्यावरण,सहकारिता ,जल संसाधन,मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह की अध्यक्षता में किसानो के हित में बढ़िया कार्य कर रहे है,किसानो को समृद्ध बनाने के लिए लगातार सहकारी समिति कार्य कर रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में किसानों को समृद्ध करने के लिए लगातार सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है । बिलासपुर संभाग में 8.20 लाख किसान पंजीकृत है इस वर्ष सरकार का लक्ष्य किसानों से 36 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी । इसके अलावा किसानों के लिए सरकार डेयरी और फिशरीज क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है । इस वर्ष डेयरी में 52 समितियों का और फिशरीज में 70 समितियों का गठन किया गया है । समीक्षा बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, बैंक उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय बैंक अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे । बैठक के बाद कोनी के बिलासा ताल स्थित लकड़ी के फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया ।इस मौके पर विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, राजा पांडेय पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वन विभाग के अधिकारी, भाजपा नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।








