तखतपुर में स्कूल के 3 बच्चे नदी में डूबे,एक बच्चे को ढूंढा गया दो की तलाश जारी

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

तखतपुर से बड़ी दुखद खबर आई है ,स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे 
जल्दी घर वापस जाने के शार्टकार्ट में नदी पार कर रहे थे,बहाव तेज होने 
के कारण नदी में तीनों बच्चे डूब गए,एक बच्चे की बाडी एसडीआरएफ की 
टीम ने ढूंढ़ लिया है,दो की तलाश जारी है,एसडीआरएफ की टीम मौके पर 
डटी हुई है,लोगों का भारी भीड़ है सभी को आस है बच्चे सुरक्षित मिल जाए ।
पुलिस मौके पर तैनात है ।
घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है,डीपी स्कूल के बच्चे छुट्टी होने के बाद शार्टकर्ट 
रास्ते से घर जाने के लिए नदी पार करने लगे,नदी का बहाव तेज था ।
जिससे तीनों बच्चे नदी में बह गए ।घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में 
हड़कंप मच गया ।इसकी जानकारी तखतपुर पुलिस को हुआ तो मौके पर पहुंची 
इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर नदी में बच्चों की तलाश 
शुरू कर दिया ।नदी में तीन बच्चे डूब गए (1)अनमोल जायसवाल पिता भुवनेश्वर 
जायसवाल उम्र 7वर्ष(2)सिद्धि जायसवाल 
पिता भुवनेश्वर जायसवाल उम्र 8 वर्ष (3)
रिद्धि जायसवाल पिता विजय जायसवाल उम्र 8वर्ष है ।
बताया जा रहा है कि स्कूल छुट्टी के बाद 
तीनो बच्चे मुख्य मार्ग से घर ना जा कर 
शार्टकर्ट रास्ते नदी की ओर से जाने लगे 
नदी पार करते समय पानी का बहाव तेज 
होने के कारण तीनों बच्चे नदी में बह गए।
वहीं एक बच्चे रिद्धि जायसवाल उम्र 8 वर्ष पिता विजय 
जायसवाल का शव मिल गया ।
वहीं अनमोल जायसवाल,सिद्धि जायसवाल का अभी 
तक कोई पता नहीं चल पाया है ,दोनों की तलाश
 जारी है ।
पुलिस और एसडीआरएफ टीम की नदी में सर्च 
ऑपरेशन जारी है ।
घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
 है,स्थानीय लोगों को भीड़ मौके पर,सभी आस 
लगाए बैठे हैं की दोनों बच्चे सुरक्षित मिल जाए ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले