
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
पुलिस ने ग्रामीण थाना क्षेत्रों से मुखबिर की सूचना के आधार पर एक महिला और एक पुरुष को अवैध शराब बेचते पकड़ा है ।महिला आरोपी से तखतपुर पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब छिपा कर रखे हुए 2 प्लास्टिक डिब्बा से 30 लीटर और बिल्हा पुलिस ने एक युवक से 24 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया है । पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चूलघट के गांव के नदी किनारे तखतपुर में अवैध महुआ शराब भारी मात्रा में एकत्रित करके आरोपी गुलाबा बाई केंवट पति रूपई केंवट उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चुलघट डिलवापारा तखतपुर से गिरफ्तार कर 2 पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में 15-15 लीटर कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत6000 रूपये को जप्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब लेकर जा रहा है तो पुलिस ने शुक्रवार
21 अगस्त को मुखबिर के ज़रिए सूचना के आधार पर छापा मारकर एक आरोपी को ग्राम हथनी मेन रोड आम पेड के पास भुनेश्वर वर्मा ग्राम बरतोरी का अवैध रूप से शराब रखकर आने जाने वाले लोगो को बेच रहा है ।
इस दौरान तलाशी लेने पर एक सफेद बोरी में देशी मदिरा प्लेन शराब 24 पाव कुल 4.320 लीटर कीमती
1920 रुपये एवं बिक्री रकम 700 रूपये जुमला 2620 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।








