
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
खेती किसानी का कार्य करने खेत गए किसान के घर को सुना पाकर चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर आलमारी में रखे सोना-चाँदी के जेवरात व नगदी रकम 10 हज़ार रुपये सहित करीब 2 लाख रुपये का माल पार दिया ।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराया गया है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है ।
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभांठा, सतनामी मोहल्ला निवासी सनत कुमार रात्रे पिता स्व.हीरा लाल रात्रे 50 वर्ष सोमवार 24 अगस्त को सुबह 08.00 बजें प्रतिदिन की तरह काम करने के लिए एनटीपीसी सीपत चला गया था।घर में पत्नि सविता देवी रात्रे सुबह करीब 08.30 बजे घर के दरवाजा में बाहर से ताला बंद कर निंदाई करने अपने खेत गयी थी।दोपहर करीब 11.45 बजे खेत से घर आयी तो देखा कि घर के बाहर दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ है और घर के कमरा अंदर जाकर देखी तो आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था जिसमें लॉकर में रखे चांदी का पैरी एक जोडी , चांदी का पायल दो जोडी , 3 चांदी का बिछिया 1चांदी का अंगूठी , 1 सोने का मंगलसूत्र,1 सोने का लॉकेट ,3फर 1सोने का फूल्ली ,1सोने का टॉप्स नगदी रकम 10 हजार रूपये, कीमती कुल करीबन 2 लाख रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है।








