
9827179426,9203679426
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
रेलवे क्षेत्र के में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति से प्रतिबंधित कोडीन सिरप 38 नग ,दो मोबाइल फ़ोन कीमत करीब 60 हज़ार रुपए जप्त कर ,आरोपी को गिरफ्तार कर नार्कोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
तारबहार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी(1) इरफान अली उर्फ बाबू पिता असगर अली उम्र 34 वर्ष निवासी रमजानी बाबा मजार के पास तालापारा , (2)अमजद खान पिता नूर खान निवासी मंगल बाजार झारसुगुडा, उडीसा पीला रंग का थैला जिसमे विमल पान मसाला लिखा की तलाशी लिया गया तो तलाशी पर आरएस कोडीन फेंफूटे एंड त्रिप्रोलीडीन हाइड्रोक्लोराइड ओनरेक्स कफ सीरप 100 एमएल के 38 नग शीशी के साथ आरोपी को दुर्गा पंडाल के पास कंस्ट्रक्शन कालोनी में पकड़ा है । जिसकी कुल कीमत 59 हज़ार 707 रुपये को जप्त किया है । पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट 21,(C),22,29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।








