दर्राभांटा किसान के घर चोरी के आरोपी पकड़ाए,चोरी का सोने चाँदी के जेवरात सहित नक़दी रकम बरामद

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426b

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

सीपत के ग्राम दर्राभाटा में खेती किसानी का कार्य करने गए एक किसान के सुने घर का ताला तोड़कर सोना चाँदी के जेवरात  एवं नक़दी रकम को एक आरोपी ने पार कर दिया था । चोरी के माल को पकड़े जाने के डर से सहयोगी के घर छिपा कर रखा हुआ था ।पुलिस को खबर हुई की एक युवक घटना के दिन घर के आसपास घूम रहा था ।पुलिस ने आरोपी को संदेह के आधार पर पुछताछ किया तो चोरी बात कबुल लिया और चोरी के जेवरात को छिपाने की बात कही ,पुलिस ने चोरी का सोना-चाँदी,नगदी रकम बरामद कर लिया है । पुलिस ने आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभांटा निवासी सनत रात्रे सीपत एनटीपीसी में कार्य करता है । प्रतिदिन सुबह अपने काम में चला जाता है,24 अगस्त को अपने काम में गया था।घर में पत्नी जो खेती का कार्य करने अपने खेत पति के काम में जाने के बाद चली गई थी ।इसके बाद घर को सूना पाकर आरोपी दिनेश सोनवानी घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चाँदी के जेवरात और नगदी 10 हज़ार रुपए को चुरा कर ले गए थे ।दोपहर को खेती का कार्य करने के बाद महिला घर लौटी तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ और आलमारी में रखे सोने चाँदी के जेवरात और नगदी रकम गायब था ।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सीपत में पीड़ित ने दर्ज कराया था ।पुलिस को जाँच में पता चला घटना के दिन आरोपी दिनेश सोनवानी घर के आसपास घूमते देखा गया था ।पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया तो चोरी की बात क़बूल ली और चोरी का माल नगदी रकम पकड़े जाने के डर से आरोपी सनिता कौसले के पास छिपा कर रख दिया था । पुलिस ने आरोपियों से चोरी के सोने के जेवरात 7.66 ग्राम,361 ग्राम चाँदी और नगदी 10हज़ार रुपये को आरोपियों से बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने आरोपी  कोर्ट में पेश किया जहाँ से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले