पचपेड़ी के ग्राम जोंधरा में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकता मिला ,मामला संदिग्ध पुलिस मामलें की जांच जुटी

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426
अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 

बिलासपुर/पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया ।जब तालाब किनारे एक कदम के पेड़ पर 22 वर्षीय युवक की लाश गमछे के फंदे में लटकते मिला ।रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।घटना सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम अस्पताल भिजवाया ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शांतनु यादव पिता छन्नू यादव, उम्र 22 वर्ष कुदरीपारा रामायण चौक, ग्राम जोंधरा निवासी के रूप में हुई है।गुरुवार 27 अगस्त की सुबह ग्रामीणों की नजर रामसागर बाँधा तालाब के किनारे स्थित कदम के पेड़ पर झूलते युवक के शव पर पड़ी।इसके बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गया और गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पचपेड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया ।रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक एक दिन पहले युवक की युवक की मौत से गांव में मातम छा गया है ।पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है ।पुलिस इस मामलें में परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले