अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
बिलासपुर/सिटी कोतवाली के खपरगंज क्षेत्र में हुए विवाद पर और पथराव मामलें में 9 आरोपियों कि गिरफ्तारी की है,इसके अलावा कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) ने बताया है कि अभी इस मामले की बारीकी से टीम जांच कर रही है,इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है ।सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट और वीडियो वायरल करने वालो पर पुलिस नजर बनाये रखी है, पुलिस ने कोई भी भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट,कमेंट्स नहीं करने की अपील की है ।सभी 9 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।
सिटी कोतवाली खपरगंज क्षेत्र के विवाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है,अब कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही होना शुरू हो गया ।पुलिस की अलग -अलग टीम जाँच कर रही है,आरोपियों की गिरफ़्तारी शुरू हो गया,पथराव और तोड़ फोड़ में शामिल आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट, फेसबुक,इंस्टाग्राम,सीसीटीवी फुटेज घटना स्थल पर पत्थरबाजों ने तोड़ दिए थे लेकिन कैमरा का डीवीआर सुरक्षित है,जिसमें फुटेज निकालकर पुलिस अपराधियों के घर दस्तक देना शुरू कर दी,लगातार सीटी कोतवाली,खपरगंज क्षेत्र में पुलिस निगरानी कर रही है, पुलिस ने उस दिन माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालो को कड़ी चेतावनी दी है ।
कलेक्टर,एसपी ने पहले ही सख्त हिदायत दी है कि कोई भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा,सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
अब पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है,आरोपियों को ढूंढ़-ढूँढ कर पकड़ा जा रहा है ।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि कोई भी आरोपी दुबारा शहर के कानून व्यवस्था को भंग ना कर सके ।
पुलिस ने 9 आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखी हुई है भड़काऊ पोस्ट,कॉमेंट्स करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।
पुलिस लगातार मामले शामिल लोगों के की पहचान कर रही है,स्थानीय लोगों से संपर्क में और किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है पुलिस वस्तुस्थिति पर नजर बनाये रखे हुई हैं ।








