दुर्ग,बस्तर में ओबीसी महासभा संभागीय सम्मलेन के बाद बिलासपुर के नर्मदा नगर सामुदायिक भवन सम्मेलन संपन्न हुआ,आरक्षण को लेकर रणनीति बनाई गई

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426
अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव 
बिलासपुर/नर्मदानगर सामुदायिक भवन में रविवार को संभाग स्तरीय ओबीसी 
वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष की 
मौजूदगी में संभाग,जिला स्तर के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया 
और आने वाले दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई,सम्मेलन में 
संभाग के 8 जिलों के संभाग के पदाधिकारियों ,जिला अध्यक्ष कार्यक्रम 
में शामिल हुए । आरक्षण को लेकर प्रदेश में 2028 के आंदोलन पर 
चर्चा हुई ।इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यक्रम भी भविष्य में आयोजित 
की जाएगी ।
रविवार को नर्मदा नगर सामुदायिक भवन में संभाग स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
 में संभाग और जिला स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 
कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा राधेश्याम साहू सहित 
प्रदेश,संभाग के पदाधिकारियों 
का प्रशिक्षण कार्यक्रम सपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में संभाग के 8 जिलों बिलासपुर,मुंगेली, कोरबा,जांजगीर- चांपा ,शक्ति,
पेंड्रा-गौरेला-मरवाही,सारंगगढ़-बिलाईगढ़,रायगढ़ के संभाग स्तरीय पदाधिकारी, 
जिला अध्यक्ष शामिल हुए ।
कार्यक्रम में 27 %पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए चलाये जा रहे अभियान
 और 2028 में संघठन में ओबीसी 
आरक्षण की माँग को लेकर बढ़े आंदोलन 
की तैयारी की जा रही है उस पर चर्चा हुआ,
इसके अलावा दुर्ग,बस्तर संभाग में सम्मेलन हो 
चुका है । आगामी दिनों में जिला 
स्तरीय सम्मेलन आयोजित की जाएगी ।
सम्मेलन में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी 
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू,बृजेश साहू,जेठू साहू,
ओम प्रकाश देवांगन ,रामचंद्र यादव,विधानंद साहू एवं संभागीय 
संगठन के पदाधिकारियों,जिला स्तरीय और बड़ी संख्या में 
ओबीसी महासभा के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले