बिलासपुर/जबडापारा सरकंडा थाना क्षेत्र के रिटायर्ड शिक्षक को अज्ञात मोबाइल फोन आया उसने अपने को बैंक कर्मचारी बताकर यूनो ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और शिक्षक से बैंक खाते से से सबंधित जानकारी माँगी । रिटायर्ड शिक्षक के जानकारी देने के कुछ देर बाद 3 लाख 16 हज़ार रुपए बैंक खाते से सायबर ठग ने उड़ा लिए,पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत बैंक में और सायबर हेल्प डेस्क 1930 में दर्ज कराकर थाना सरकंडा में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़पारा निवासी रिटायर्ड शिक्षक नाथूराव करनेवार पिता रैमया करनेवार उम्र 69वर्ष बुजुर्ग के पास सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल में फ़ोन 3 सितम्बर को शाम 04.30 बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और बैंक कर्मी बताकर शिक्षक को यूनो एप को डाउनलोड करने को बोला गया और फिर फोन करने वाले ने बैंक खाते की सारी जानकारी माँगी जानकारी देते ही रिटायर्ड के बैंक खाते तीन लाख 16 हज़ार 919 रुपये खाते से निकाल लिए गए । पीड़ित बुजुर्ग सायबर ठगी का शिकार हो गया इसके बाद पीड़ित ने बैंक में और सायबर हेल्प 1930 में शिकायत कर अकाउंट को ब्लॉक कराया । पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने सायबर फ्रॉड होने का रिपोर्ट सरकंडा थाना मी दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात सायबर ठग के ख़िलाफ़ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले को विवेचना में लिया है ।

9827179426,9203679426








