उधार के दो सौ रुपये वापस नहीं करने पर युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया

बिलासपुर/रविवार को एक युवक ने शराब के नशे में दो सौ रुपये उधार दिए रकम को वापस मांगा तो पीड़ित ने रुपये बाद में देने की बात कही तो आरोपी नाराज हो गया और गाली गलौच करते हुए युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया ।पीड़ित युवक को वहाँ पर खड़े उसकी पत्नी और युवक ने बीच बचाव कर बचाया जिसे गंभीर हालत में युवक को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया है ।घटना की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाना में दर्ज कराया है ।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी बलराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव उम्र 30 वर्ष हमाली का काम करता है ,उसने कृष्णा ध्रुव से दो सौ रुपये उधार लिया था ।घटना 6 सितंबर रविवार के रात की है ,आरोपी कृष्णा ध्रुव शराब के नशे में आया नया पारा सिरगिट्टी मंच के पास के पास खड़े बलराम ध्रुव से उधार दिए रुपये को वापस मांगा तो उसने रुपये अभी नहीं है और बाद में देने की बात कही जिससे कृष्णा ध्रुव नाराज हो गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर अपने पास रखे धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।जिसको बीचबचाव कर पीड़ित की पत्नी जगबाई ध्रुव एवम भोलू ने बचाया ।इसके बाद घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है ।घटना की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाना में पीड़ित ने दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी युवक कृष्णा ध्रुवपिता दूजेराम ध्रुव उम्र 20 वर्ष के खिलाफ धारा 115(2),296,3(5)351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले