कोटा क्षेत्र दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़क रहे किसान पर बाघ का हमला,सिम्स में भर्ती

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426
बिलासपुर/कोटा क्षेत्र के ग्राम दवनपुर में खेत में किसान खाद का छिड़काव
 करने गया था, जहां पर खेत के मेढ़ में बैठे बाघ ने अचानक किसान पर हमला 
कर दिया,घबराए किसान ने खाद छिड़काव के लिए रखे प्लास्टिक घमेला से बचाव करने 
बाघ पर वार किया जिससे बाघ  डरकर जंगल की ओर भाग गया ।घटना की सूचना 
गांव वालों को मिलने पार गांव में हड़कंप मच गया ।घटना की जानकारी वन विभाग के 
कर्मचारियों को दी गई जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचकर घायल ग्रामीण 
को इलाज के लिए सिम्स में  भर्ती कराया है ।

शनिवार की सुबह कोटा क्षेत्र के ग्राम दवनपुर का किसान संजू मरकाम पिता महादेव मरकाम उम्र 42 वर्ष आज सुबह खेत में खाद छिड़कने गया था । वहीं खेत के मेढ़ के झड़ियों बैठे बाघ ने काम करते किसान पर बाघ ने हमला कर दिया अचानक हुए हमले से किसान अपने पास रखे प्लास्टिक के घमेला बचाव में बाघ को मारा तो बाघ भी जंगल की ओर भाग गया ।गांव में बाघ के हमले की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया ।वन विभाग को घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बाघ से दूर रहने की अपील की है । खेत में बाघ के हमले से घायल किसान को इलाज के लिए गनियारी अस्पताल ले गए जहां से रिफर कर सिम्स भेज दिया गया ।
वन विभाग के टीम गांव के आसपास जंगल में अकेले जाने से ग्रामीणों को मना किया है खतरा अभी टला नहीं है, बाघ दोबारा हमला कर सकता है।
कोटा क्षेत्र के आसपास के गावों कोर जोन अचानकमार टाइगर रिजर्व के नजदीक लगा हुआ है,जहाँ अक्सर जंगली जानवर आ जाते है और ग्रामीणों से सामना होने पर हमला कर देते है ।वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल किसान को सिम्स में भर्ती कराया है जहां ईलाज चल रहा है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले