
9827179426,9203679426
बिलासपुर/मोबाइल फ़ोन से सोशल मीडिया फेसबुक में चैटिंग करते समय अधिवक्ता ने एसबीआई के यूनों एप्प के ऐड पर क्लिक कर डाउन लोड किया फिर लिंक को फर्जी होने के आशंका हुई तो फ़ौरन डिलीट किया ।इसके बाद अधिवक्ता के बैंक अकाउंट से लगातार पैसे कटने लगे ।इस प्रकार अज्ञात सायबर ठग द्वारा उनके अकाउंट से 6 लाख रुपये निकाल लिए गए ।इसी प्रकार एक और व्यक्ति सायबर ठगी का शिकार हो गए क्रेडिट कार्ड में इंसोरेंश पालिसी को बंद कराने के नाम से लिंक भेजा गया जिसको क्लिक करते ही बैंक करीब 49 हजार रुपए कट गए ।ठगी की सूचना सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराने के बाद सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर फ्राड करने का मामला दर्ज कर लिया है ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी मन्नू चौक इंदिरादत्त कॉलोनी निवासी तापस हाजरा पिता स्व.टी.हाजरा उम्र 66 वर्ष जो अधिवक्ता है ,सप्ताह भर पूर्व 5सितम्बर को फेसबुक सोशल मीडिया चला रहे थे ,इसीबीच एसबीआई यूनों ऐप लिंक आया तो लिंक को क्लिक कर ऐप डाउनलोड कर लिया गया ।इसके कुछ देर बाद लिंक के फ़र्ज़ी होने की आशंका हुई तो डिलीट कर दी ।इसके बाद अगले दिन उनके बैंक खाते से 6 लाख रुपये निकाल लिए गए । इसके बाद उन्होंने 1930 में कॉल कर इसकी जानकारी दिया और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराया कर सिटी कोतवाली में सायबर ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया है ।
वहीं शनिवार 5 सितंबर को जूना बिलासपुर उदई चौक निवासी प्रकाश चंद दुबे पिता स्व.भैया लाल दूबे उम्र 53 वर्ष के मोबाइल फोन पर दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति ने एसबीआई मुंबई आफिस से बोल रहा हूँ करके कॉल किया और आपके क्रेडिट कार्ड में 3500 रुपये का इंसोरेंश पॉलिसी चल रहा है,अगर इस पॉलिसी को बंद कराना चाहते है तो भेजे गए लिंक पर क्लिक करें । इसके बाद उस लिंक को व्यक्ति द्वारा क्लिक करते ही बैंक खाते से 49 हजार 50 रुपए कट गए । पीड़ित सायबर फ्राड का शिकार हो गया ।घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने धारा 328(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








