उपमुख्यमंत्री अरुण साव अटल बिहारी विश्वविद्यालय के सायबर जागृति अभियान में शामिल हुए बिल्हा विधान सभा क्षेत्र को 52 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426


बिलासपुर/शनिवार को उपमुख्यमंत्री शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,सायबर जागृति अभियान  अटल बिहारी विश्वविद्यालय परिसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए । विश्वविद्यालय  के कार्यक्रम में बिलासपुर आई जी रेंज,नगर  निगम आयुक्त,विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति,कुल सचिव ,भाजपा जिला अध्यक्ष,विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें ,कर्मचारीगण, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इसके बाद बिल्हा विधान  क्षेत्र  के रामा वैली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने करीब 52 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया । भूमि पूजन कार्यक्रम में बिल्हा विधायक,क्रेडा अध्यक्ष,कलेक्टर,नगर निगम आयुक्त, जिला भाजपा अध्यक्ष,एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार 12सितम्बर को अटल बिहारी विश्वविद्यालय कोनी में सायबर जागृति अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सायबर अपराध से बचने के लिए आम नागरिकों,विद्यार्थीयों एवं सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक का जितनी तेजी से उपयोग बढ़ रहा है उतना ही सायबर सुरक्षा के लिए सजग रहने की जरूरत है ।आज डिजिटल युग में मोबाइल,इंटरनेट,सोशल मीडिया,हमारी दिनचर्या में शामिल है और हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है ।इसके अलावा हमारी थोड़ी सी लापरवाही हमें आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है ,इसके अलावा व्यक्तिगत जानकारी आपराधियों के हाथों में जा सकता हैं,इसके लिए हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है । उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि स्वयं जागरूक रहते हुए अपने परिवार,आसपास के लोगों को सायबर अपराधों से बचाव के बारे मे जानकारी दे । पुलिस और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने कहा कि सायबर सुरक्षा सिर्फ पुलिस की ज़िम्मेदारी नहीं है ये आम लोगों की भी ज़िम्मेदारी है ,उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों को अनजान लिंक को क्लिक नहीं करने,संदिग्ध कॉल अथवा मैसेज पर व्यक्तिगत एवं बैंक सबंधी जानकारी साझा नहीं करने और सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग करने,सायबर अपराध होने पर पुलिस को सूचना दे ताकि इस पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सकें । सायबर जागृति अभियान कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ एच.एस.होता,नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, कुल सचिव डॉ तारनिश गौतम,सीएसपी गगन कुमार,भाजपा ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, नगर निगम के पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह,विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें,कर्मचारीगण,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के रामवैली में आयोजित भुमि पूजन समारोह कार्यक्रम में मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों का भुमि पूजन किया करीब 52 करोड़ रुपए के विकास कार्यों होंगे :

(1)पेंड्रीडीह से नेहरू चौक तक-15.37किमी सड़क निर्माण कार्य लागत करीब 40.79 करोड़ रुपए ।

(2)हथनी-नवागांव-गोढ़ी-उड़गन-मार्ग-5.75 किलोमीटर सड़क निर्माण लागत 8.39 करोड़ रुपये ।

(3)बोदरी में नवीन विश्राम गृह का निर्माण-लागत 3.23 करोड़ रुपये ।

भुमि पूजन कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, कलेक्टर संजय अग्रवाल,नगर निगम आयुक्त  प्रकाश सर्वे,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह एवं बिल्हा विधान सभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले