रतनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक से आधा दर्जन आरोपीयों ने रास्ता रोककर मारपीट कर मोटर सायकल क्षतिग्रस्त कर दिया, 5 आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/अपराधियों को पुलिस ख़ौफ़ नहीं आधा दर्जन आरोपियों ने एक पुलिस के जवान को रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांग की रुपये देने से मना करने पर आरोपीयों ने गाली गलौच कर लाठी और हाथ मुक्के से जवान की पिटाई कर दी ।इसके अलावा आरोपीयों ने जवान के मोटरसायकल को लाठी से मारकर तोड़ फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया ।पुलिस ने जवान के रिपोर्ट पर 5आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

घटना  भिलमी गांव की है रतनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक आकाश डोंगरे पिता स्व.शत्रुघ्न लाल डोंगरें उम्र 34वर्ष ग्राम झालमला निवासी रतनपुर थाना से ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने मोटर साइकिल से आ रहा था तभी ग्राम भिलमी कोटवार के घर के पास रात 11.45 बजे पहुँचा था ।वहीं सड़क पर आधा दर्जन से ज़्यादा लोग खड़े थे और रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे इंकार करने सभी आरोपियों ने मोटर साइकिल से गिराकर लाठी और हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे । इसके बाद आरोपियों ने मोटर सायकिल को भी लाठी मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया । इसबीच गांव के लोगों को आते देखकर सभी आरोपी भाग गए । घटना की रिपोर्ट सीपत थाने में दर्ज कराया है ।पुलिस ने 5आरोपीअमीत वर्मा  दीपक कुमार वर्मा अनिल कुमार रजक जोयल वर्मा नीरज वर्मा  के ख़िलाफ़ धारा115(2)119(1)126(2)191(2)296 324(4)351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले