
9827179426,9203679426
बिलासपुर /पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चाकू बाजों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते गणेश पूजा और त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था शहर में बनी रहे इसके लिए सभी थाना प्रभारियों ने कार्यवाही करते हुए करीब पिछले 14 दिनों में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनायें रखने 36 चाकूबाजों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की है ।इसी प्रकार 150 गुंडे बदमाशों,निगरानीशुदा अपराधियों को समझाश दी गई अगर किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्तता पाया जाएगा तो सभी के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी ।पुलिस अधीक्षक नें बताया इसके पहले जून से लेकर सावन के महीनों में जो धार्मिक स्थलो में दर्शन करने जाते है और वहाँ से चाकू ख़रीद कर लाते है उनके ख़िलाफ़ रेलवे स्टेशन में स्पेशल कार्यवाही की गई थी और वहाँ से पुलिस ने 100-150 चाकू बरामद किया था और चाकूबाजों के ख़िलाफ़ लगातार कार्यवाही की जा रही है ।इसके अलावा असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाएगी त्योहारों में गणेश पूजा के दौरान शराब पीकर हो उत्पात करने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी शहर में स्थापित सभी समितियों के पदाधिकारियों से बात हुई जिसमें सभी में सहयोग करने की बात कही है ।
सीएसपी तिलकश्वर यादव सिटी कोतवाली ने बिलासा गुड़ी चेतना भवन में सभी थाना क्षेत्रों के निगरानीशुदा गुंडा,बदमाशों को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सख्त हिदायत दी गई की किसी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।








