सकरी पुलिस ने अवैध शराब बेचते दो आरोपी को गिरफ्तार कर ढाबा से देशी-अंग्रेजी शराब10 हज़ार रुपए कीमत के जप्त किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भरनी सीआरपीएफ कैम्प के पास ढाबा में देर अवैध शराब बेचा जाता है,पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर “हॉलीडे इन ढाबा और मम्मी द ढाबा “में छापा मार कर देशी प्लेन -अंग्रेजी प्रीमियम शराब  10 हज़ार रुपये कीमत के जप्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

सकरी थाना क्षेत्र भरनी के ढाबा में देर रात शराब बेचने की मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मंगलवार को भरनी सीआरपीएफ कैम्प के पास स्थित ढाबा में देर रात करीब एक बजे दबिश देकर छापा मारकर अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए आरोपी श्याम कुमार जायसवाल पिता स्व.फ़ुदुराम जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी सीआरपीएफ गेट के पास हॉलिडे इन ढाबा में में 32 पाव देशी प्लेन शराब बेचते पकड़ा है ।जिसकी कीमत 2560 रुपये कुल 5.760 रुपये लीटर को जप्त किया है ।

वहीं कानन पेंडारी के पास स्थित मम्मी द ढाबा मे मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर छापा मारकर आरोपी नवीन श्रीवास पिता दिनेश श्रीवास उम्र 31 वर्ष निवासी बनाक चौक सिरगिट्टी से अंग्रेजी शराब 3 बॉटल सिग्नेचर,1 बॉटल  रॉयल्स चेलेंज 1  बॉटल  मैकडावल नंबर वन क़ीमत 8 हज़ार रुपया को आरोपी से पुलिस  ने जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले