मस्तूरी पुलिस पर जबरन पाँच हज़ार रुपये वसूली की शिकायत,पुलिस अधीक्षक ने जाँच के दिए निर्देश

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/मस्तूरी पुलिस पर जबरन झूठे केस में फँसा देने का एक व्यक्ति ने आरोप लगाया और बचने के लिए पुलिस द्वारा पाँच हज़ार रुपये लिए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है,पुलिस अधीक्षक ने मस्तूरी थाने के एसडीओपी को इसकी जांच करने का निर्देश दिया है ।
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के पास एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत करते हुए ज्ञापन सौपते हुए बताया कि मस्तूरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा जबरन झूठे केस में फँसाने का डर दिखाकर 5 हज़ार रुपये ले लिया ।पीड़ित व्यक्ति ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह से की है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह ने इस मामले की जाँच मस्तूरी एसडीओपी सुदीप सिदार को करने का निर्देश दिया है ।
पुलिस जाँच के बाद आरोप के सही तथ्यों की जांच सामने आयेगा । इसके बाद ही कार्यवाही होगी ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले