कानफोड़ू साइलेंसर लगे आधा दर्जन से अधिक बुलेट मोटर साइकिल सरकंडा क्षेत्र से जप्त ,यातायात पुलिस ने व्हीकल एक्ट के तहत की कार्यवाही

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/सरकंडा थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा आज शाम बुलेट मोटर साइकिल में अजीब तरह के आवाजें निकालने वालें साइलेंसर लगाकर बाइक दौड़ाने वाले मनचले युवकों के मोटर साइकिलो कों यातायात पुलिस  ने मोटर व्हायकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर जप्त किया है ।पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक बुलेट मोटर साइकिल को जप्त कर चालानी कार्यवाही की है ।

यातायात पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में बुलेट मोटर साइकिल में अजीब-अजीब साइलेंसर लगा कर ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन कर वाहन मनचले युवकों द्वारा तेजगति से भीड़-भाड़ सड़कों में दौड़ाया जा रहा है,जिससे बच्चे,महिलाएँ,बुजुर्ग दुर्घटना क शिकार हो रहे है,अचानक सड़क पर चलते वाहन से साइलेंसर की आवाज निकालने से अगल बगल वाहनों में सवार होकर जाते हुए लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे । यातायात पुलिस ने ऐसे बुलेट मोटर साइकिल चालको के ख़िलाफ़ सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर, चाटीडीह,अशोक नगर,नूतन चौंक,सीपत रोड,रामसेतु चौक,महामाया चौक मुख्य मार्गो से आधा दर्जन से ज़्यादा बुलेट मोटर साइकिलों को जप्त किया है ।पुलिस ने जप्त वाहनों के चालकों के के ख़िलाफ़ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को जप्त किया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले