
9827179426,9203679426
बिलासपुर/प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा सेवा संकल्प कार्यक्रम के रूप में मना रही है।गुरुवार को शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित उपमुख्यमंत्री के आतिथ्य में जनआशीर्वाद के रूप में शहर वासियों ने “सवा लाख “दीप जलाएं ।इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।
इस मौके पर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर ने रक्तदान शिविर आयोजित किया ।जिसमें रक्तदान करने शिविर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान किए ।
पूरे देश में और प्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक महीने तक भाजपा द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम अभियान के रूप में मना रही है ।
शहर के पुलिस परेड ग्राउंड मैदान में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा संगठन के द्वारा जन आशीर्वाद सामूहिक दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में शामिल हुए शहर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की अक्सर पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए सवा लाख दीप प्रज्वलित किया ।
उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को जन सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया जा रहा है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत पुरे
देश -प्रदेश में विशेष रूप मनाया जा रहा है ।उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।इस कड़ी में यहाँ पर दीप प्रज्वलित करने का विशेष कार्यक्रम रखा गया ।इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ,स्वच्छता दीदी को स्वच्छता दीयों को स्वच्छता कीट वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।
उपमुख्यमंत्री आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के शुभ अक्सर पर उपस्थित जनसमूह को बधाई शुभकामनाएँ दिया ।कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,कलेक्टर संजय अग्रवाल ,पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह,नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ,भाजपा नेता राजेश एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं शहर की जनता कार्यक्रम में उपस्थित रही ।
इसी प्रकार सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जानता युवा मोर्चा शहर इकाई ने जिला अस्पताल मेंरक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 125 यूनिट रक्तदान किया ।
सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जानता युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया।जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर सभी ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया है ।








